![]() |
"नारी" हमारे भारत देश की शान और उसका मनमोहक श्रृंगार, हमारी संस्कृति का एक अटूट अंग है। अगर मैं ये कहूं कि स्त्री के परिधान, सूती रेशमी धागों से बुनी हुई साड़ी जो एक आत्म विश्वास से लपेटा हुआ, उसकी माथे पर लगी वो गोल बिंदी और माथे को सजाता हुआ वो सिंदूरी रंग जो उसके रूप को मानो अपने रंग में रंग रहा हो और वो काली मोतियों को धागे में पिरोया हुआ मंगलसूत्र ही उसकी पहचान है तो ये गलत नहीं।
हम बेशक इसकी कितनी भी आलोचना करे पर सच यही है कि स्त्री का रूप सबसे पहले देखा जाता हैं चाहे वो पुरुष हो या स्वयं स्त्री ही क्यों ना हो सबसे पहले वो उसकी सुंदरता,उसकी साज - श्रृंगार को ही देखती हैं।अगर कोई स्त्री हिंदू हैं तो उसके लिए तो ये जीवन का बहुत महत्वपूर्ण अंग है परंतु जैसे जैसे समय बीत रहा है लोगों की सोच उनके कपड़ों की तरह बदलती जा रही है।आज कल यदि कोई औरत विदेशी शैली को अपनाती है तो वो पढ़ी लिखी, समझदार और अपने हक के लिए लड़ना जानती है ऐसा माना जाता है और अगर वो साड़ी,सिंदूर, पैरों में आलता लगा लेती है तो उसे अनपढ़ - गवार या फिर " उसके घर वाले पुरानी सोच के है" ऐसा माना जाता है। अर्थात् विदेशी वेश भूषा एक सम्मान की बात है और अपनी संस्कृति को अपनाना शर्म की बात। आखिर हमारी सभ्यता,हमारी संस्कृति हमारे लिए अपमान का कारण कैसे बन सकती है?
अक्सर लोग कपड़ो को देख एक धारणाएं बना लेते हैं वो किसी भी तरीके का हो सकता है चाहे पढ़ी- लिखी या फिर अनपढ़ गवार, चरित्र की गुणी या फिर चरित्रहीन। यदि किसी स्त्री के साथ बलात्कार हो जाए तो उस लडकी, स्त्री के कपड़ो को कहा जाता हैं कि उसके वस्त्र ठीक नहीं होंगे या फिर उसके लक्षण खराब होंगे पर मेरा मानना ये है कि बलात्कार कभी छोटे कपड़े देख के नही होते। वो उसी पापी के गंदी सोच, मौके की फिराक को देखकर होते हैं।
मैं इस बात की कड़ी आलोचना करती हूं। परंतु यदि हम किसी को कहने का मौक़ा ही ना दे अपनी संस्कृति को अपना सम्मान मान के ओढ़े तो ये गलत तो नहीं? अगर हम इसे सुहाग का सामान या फिर बेडिया समझना बंद करके आपकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए धारण करे तो ये गलत तो नहीं? अगर अपनी संस्कृति को अपनी धरोहर समझे अपनी शान समझे तो ये गलत तो नहीं?
- शेफालिका

Amazing👏
जवाब देंहटाएंThankyou ❣️
हटाएंBahot hard
जवाब देंहटाएंThankyou ❣️
हटाएंसत्य
जवाब देंहटाएंजी बेहद कड़वा सच🙌❣️
हटाएंBhot acha likha h🔥🔥
जवाब देंहटाएंशुक्रिया❣️
हटाएंBahut ache keep it up
जवाब देंहटाएंशुक्रिया 🙈
हटाएंउफ्फ्फ शानदार ❣️
जवाब देंहटाएंशुक्रिया ❣️
हटाएंBhut badhiya 🤍
जवाब देंहटाएंशुक्रिया ❣️
हटाएंAb mai kya bolu🙌🙌
जवाब देंहटाएंउफ्फ बस यहीं काफी है❣️❣️
हटाएं🙌👌
जवाब देंहटाएंThankyou ❣️
हटाएंBhutt sundar...❤️
जवाब देंहटाएं