तुम और मैं

 मैं चाहता हूँ, 

तुम और मैं 

इक ही 

क़िताब के साये में रहें !


कुछ इस प्रकार से 

जैसे रहते हैँ

क़िताबों में 

प्रश्न औ-उत्तर !


बिना प्रश्न का कोई उत्तर नहीं हो सकता !

ठीक इसी प्रकार बिना उत्तर का कोई प्रश्न... !!


      ~संदीप रावत

 @sandeeprawat_official

टिप्पणियाँ